BRAINWARE COMPUTER EDUCATION (BCE) Jamtara

Grade "A" Computer Center in Jamtara

Windows 11 में Folder बनाने के 3 सबसे तेज़ तरीके (2026 Guide)

How to create new folder in Windows 11 fastest way

Windows 11 Tips: Create New Folder Shortcut

क्या आप अभी भी फोल्डर बनाने के लिए पुराने घिसे-पिटे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं? Windows 11 में काम करने की रफ़्तार को बढ़ाना बहुत ज़रूरी है। आज के इस पोस्ट में हम सीखेंगे कि आप माउस, रिबन और कीबोर्ड की मदद से चुटकियों में नया फोल्डर कैसे बना सकते हैं।

1. माउस (Mouse) का उपयोग करके

यह सबसे बेसिक तरीका है जिसे ज़्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं:

  • डेस्कटॉप या किसी भी ड्राइव में खाली जगह पर Right Click करें।
  • मेन्यू में New विकल्प पर जाएँ।
  • अब Folder पर क्लिक करें।

2. फाइल एक्सप्लोरर रिबन (Ribbon Menu) से

Windows 11 के फाइल एक्सप्लोरर में ऊपर की तरफ एक नया रिबन मेन्यू मिलता है। यहाँ से फोल्डर बनाना बहुत सरल है:

  • File Explorer खोलें।
  • ऊपर बाएँ कोने (Top Left) में दिए गए + New बटन पर क्लिक करें।
  • लिस्ट में से Folder को चुनें।
💡
BCE Tip: फोल्डर बनाने के तुरंत बाद उसका नाम टाइप करना न भूलें, वरना वह "New Folder" के नाम से सेव हो जाएगा।

3. सबसे फास्ट तरीका: Keyboard Shortcut

अगर आप BCE Jamtara के स्मार्ट स्टूडेंट हैं, तो आपको माउस छूने की ज़रूरत भी नहीं है। कीबोर्ड की मदद से आप 1 सेकंड के अंदर फोल्डर बना सकते हैं।

बस अपने कीबोर्ड पर ये बटन एक साथ दबाएँ:

Ctrl + Shift + N

यह तरीका 2026 में सबसे तेज़ और प्रोफेशनल माना जाता है।

⚠️
नोट: सुनिश्चित करें कि आप डेस्कटॉप पर खाली जगह पर क्लिक किए हों, तभी शॉर्टकट काम करेगा।

वीडियो ट्यूटोरियल (GS EasyTech)

🔗
इसे भी पढ़ें: Microsoft Word Full Notes in Hindi

Offline classes के लिए BCE Jamtara सेंटर आएं!