विंडोज 11/10 में हिंदी टाइपिंग कैसे करें? (Phonetic Keyboard Guide)
क्या आप कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग सीखना चाहते हैं लेकिन मुश्किल शॉर्टकट्स से डरते हैं? अक्सर लोग KrutiDev (कृतिदेव) या Inscript (इनस्क्रिप्ट) कीबोर्ड का नाम सुनकर पीछे हट जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना किसी स्पेशल ट्रेनिंग के भी आप कंप्यूटर पर फर्राटेदार हिंदी लिख सकते हैं?
1. KrutiDev और Inscript कीबोर्ड क्यों मुश्किल हैं?
कंप्यूटर पर हिंदी लिखने के पुराने तरीके आज भी बहुत से सरकारी दफ्तरों में चलते हैं, लेकिन नए सीखने वालों के लिए ये किसी सिरदर्द से कम नहीं हैं:
- KrutiDev: इसमें आपको हर अक्षर के लिए अलग कोड याद रखना पड़ता है। बिना 3-6 महीने की Proper Typing Classes के इसे सीखना लगभग असंभव है।
- Inscript: इसका लेआउट इंग्लिश कीबोर्ड से बिल्कुल अलग होता है, जिसे याद करना काफी कठिन है।
2. Phonetic Keyboard: सबसे आसान तरीका
Phonetic Keyboard की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसमें आपको टाइपिंग सीखने की कोई ज़रूरत नहीं है। यह बिल्कुल आपके स्मार्टफोन (WhatsApp) की तरह काम करता है।
अगर आप इंग्लिश में लिखेंगे "Bharat", तो स्क्रीन पर अपने आप "भारत" लिखा आएगा। सिर्फ हिंदी ही नहीं, आप इसी तरीके से बांग्ला (Bengali) और अन्य भारतीय भाषाएँ भी आसानी से लिख सकते हैं।
3. विंडोज में सेटअप कैसे करें? (Steps)
- Settings: अपने PC की Settings खोलें और Time & Language पर जाएं।
- Language & Region: यहाँ Add a Language पर क्लिक करके Hindi को जोड़ें।
- Keyboard Options: इंस्टॉल हुई हिंदी के 'Options' पर क्लिक करें और Add a Keyboard में जाकर Hindi Phonetic को चुनें।
चित्र: विंडोज सेटिंग्स में हिंदी कीबोर्ड जोड़ना
कीबोर्ड बदलने के लिए अपने असली कीबोर्ड पर Windows ⊞ + Spacebar दबाएं और "Hindi Phonetic" को चुनें।
5. वीडियो ट्यूटोरियल (GS EasyTech)
लाइव डेमो देखने के लिए मेरा यह वीडियो देखें:
ऑफलाइन कंप्यूटर कोर्स के लिए आज ही BCE Jamtara सेंटर आएं!
